दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, शिखर धवन बने कप्तान

मुंबई । दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है। शिखर धवन टीम की कमान संभालेंगे। वहीं, श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। रजत पाटीदार और मुकेश कुमार टीम में नया चेहरा होंगे। रजत पाटीदार ने हाल ही में दुलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। भारतीय टीम को अपने घर में 6 से 11 अक्टूबर तक दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। दोनों टीमें अभी तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में वनडे सीरीज के लिए युवाओं को मौका दिया गया है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे 6 अक्टूबर को लखनऊ में, दूसरा 9 अक्टूबर काे रांची में और तीसरा 11 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान, मो. सिराज, दीपक चाहर।