मथुरा। वाणिज्य विभाग आगरा मंडल द्वारा बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु बीते 4 माह अप्रैल,मई,जून,जुलाई -2022 में विशेष टिकट जाँच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बिना टिकट यात्रा अनियमित यात्रा बिना बुक लगेज गंदगी फ़ैलाने अनाधिकृत वैंडरो एवं स्टेशन से गुजरने वाली गाडि़यों में सघन जाँच करायी गयी। जाँच के परिणाम स्वरूप आगरा मंडल द्वारा रिकॉर्ड अर्निंग करते हुये 190899 बिना टिकट/अनबुक्ड लगेज यात्रियों को पकड़ा गया जिसके परिणाम स्वरूप कुल 11.80/- करोड़ रूपये रेल राजस्व प्राप्त किया गया जो कि आगरा मंडल के गठन के पश्चात की सर्वाधिक मासिक टिकट चेकिंग से आय है। पूर्व में भी माह अप्रैल,मई,जून,जुलाई 2019 में कुल 129358 बिना टिकट/अनबुक्ड लगेज यात्रियों से 6.05/- करोड़ रूपये राजस्व प्राप्त किया गया था।
मंडल रेल प्रबंधक आनन्द स्वरूप के दिशा निर्देशन में रेल राजस्व में 2019 सर्वाधिक आय वर्ष की तुलना में 95.00% की अधिक वृद्धी हुई है । मंडल में टिकट चेकिंग कर्मचारियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करते हुए लगातार चार माह से बढते हुए क्रम में इस माह भी सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रिकार्ड अर्निंग अर्जित की है। मंडल के टिकट चेकिंग कर्मचारियों द्वारा कार्य के प्रति समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के कारण ही आगरा मंडल टिकट चेकिंग से रिकॉर्ड अर्निंग प्राप्त कर सका है। इसी क्रम में बीती 07 सितंबर को मंडल कार्यालय मे सर्वाधिक टिकट चेकिंग आय देने एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंडल के 07 टिकट चेकिंग स्टाफ को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। पुरस्कृत होने वाले कर्मचारियों में विपिन यादव राजीव कुमार राजकुमार सिंह वी के गौतम रविंद्र कुमार अजीत सिंह एवं सुनील अग्रवाल है।
इस अवसर पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.