मथुरा। श्री वार्ष्णेय सेवा समिति द्वारा आयोजित होने वाले शरद पूर्णिमा महोत्सव (09 अक्टूबर 2022) की तैयारी हेतु एक बैठक का आयोजन मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित अक्रूर ग्राम में बने श्री अक्रूर धाम मंदिर प्रांगण में हुआ जिसमें आगामी महोत्सव को लेकर चर्चा हुई । इस अवसर पर निमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया गया । उक्त कार्यक्रम शरद पूर्णिमा के दिन बड़े ही धूमधाम से मथुरा वृंदावन रोड स्थित श्री अक्रूर धाम मंदिर में आयोजित होगा जिसमें समस्त वार्ष्णेय समाज के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा और साथ ही विभिन्न राजनीतिक सामाजिक और अग्रणी वार्ष्णेय समाज के महानुभावों का सम्मान किया जाएगा ।
कार्यक्रम सुबह प्रात 9:00 बजे महाराजा अक्रूरजी एवं गिर्राज महाराज के महा अभिषेक/पंचामृत अभिषेक के साथ आरंभ होगा तदोपरांत साधु सेवा जिसमें विभिन्न संतो की सेवा द्वारा नर सेवा नारायण सेवा का भाव परिपूर्ण किया जाएगा एवं मां यमुना का दोपहर में पूजन कर अभिषेक किया जाएगा साथ ही सायं 6 बजे से छप्पन भोग दर्शन होंगे। 56 भोग श्री अक्रूर जी महाराज, श्री गिरिराज जी महाराज एवं श्री कृष्ण बलराम के सम्मुख अर्पित होंगे और भव्य फूल बंगला का आयोजन भी होगा एवं महारास द्वारा भगवान श्री कृष्ण और राधा की विभिन्न झांकियों द्वारा प्रभु को रिझाया जाएगा। श्री संत स्वरूप आनंद बाबा द्वारा अलौकिक भव्य महाआरती की जाएगी । संपूर्ण अक्रूर धाम प्रांगण को भव्य सतरंगी रोशनी से सजाने के साथ उक्त स्थान को विभिन्न श्री अक्रूर जी की चल चित्रों से अवगत कराया जाएगा ।
बैठक में प्रमुख रूप से कमल किशोर वार्ष्णेय, डॉ डी.सी. गुप्ता, भीक चंद्र गुप्ता एलआईसी वाले, फूल चंद वार्ष्णेय, प्रमेश वार्ष्णेय, राजकुमार वार्ष्णेय राजू भैया, भानु प्रकाश वार्ष्णेय, मेघश्याम वार्ष्णेय, ई. लोकेश वार्ष्णेय, महेश वार्ष्णेय , सुजीत वार्ष्णेय, अशोक वार्ष्णेय खिलौने वाले, दशरथ गुप्ता, बृजेश गुप्ता, लवेश वार्ष्णेय, मुकेश वार्ष्णेय, प्रदीप वार्ष्णेय, पवन वार्ष्णेय, एड.जयनारायण वार्ष्णेय, इ. भूपेंद्र वार्ष्णेय, एड. रविंद्र कोठीवाल, विनोद वार्ष्णेय वेल्डिंग वाले, तुलसी गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.