लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बीती रात्रि 16 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी के रिटायरमेंट के उपरांत उन पर जो विभाग थे वह विभिन्न अधिकारियों में वितरित किए गए हैं। तबादलों में खास बात यह है कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अब तक अपर प्रमुख सचिव रहे नवनीत सहगल को खेलकूद विभाग जैसे गैर महत्वहीन पद पर भेजा गया है। ज्ञात रहे की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ तथा उसके आसपास जिलों में होने वाले कार्यक्रमों में अवनीश अवस्थी और नवनीत सहगल मंच पर दिखाई देते थे वो अब नही दिखाई देंगे। अधिकांश कार्यक्रमों में यह दोनों ही अधिकारी मुख्यमंत्री के इर्द-गिर्द कई वर्षों से मंडराते देखे जा रहे थे।
तबादला सूची के मुताबिक काफी समय से प्रतीक्षा में चल रहे पार्थसारथी सेन शर्मा को प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव डॉ हरिओम अब समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव होंगे। उच्च शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती मोनिका यश गर्ग को भी शासन ने पैदल कर दिया है वह अब अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग को देखेगी। जिनके बारे में सबसे ज्यादा चर्चा थी कि अवनीश अवस्थी के रिटायरमेंट के बाद उनके सभी विभाग अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद को देते जा सकते है को भी सरकार ने चलता कर दिया है वह अब सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन हथकरघा वस्त्र उद्योग खादी ग्राम उद्योग विभागों की कमान संभालेंगे। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता को ऊर्जा एवं मध्य तो उर्जा स्रोत विभाग में तैनात किया गया है। प्रमुख सचिव खेलकूद एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग श्रीमती कल्पना अवस्थी को राज्यपाल का प्रमुख सचिव बनाया गया है। प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग तथा महानिदेशक मुकेश कुमार मेश्राम का कद बढ़ाते हुए उनको वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव धर्मार्थ कार्य का भी अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। अरविंद कुमार अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त को वर्तमान पद के साथ मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा एवं उपसा के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण राजेश कुमार प्रथम को कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं महानिदेशक कारागार बनाया गया है। इनके अलावा कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह के चार्ज भी बड़ाए गए हैं। अब तक ठंडे बस्ते में पड़े राजस्व परिषद के सदस्य सुधीर महादेव बोबडे की लाटरी निकल आई हैं उनको प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा विभाग बनाया गया है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद पर प्रोटोकॉल सूचना एवं जनसंपर्क ग्रह गोपन वीजा पासपोर्ट तथा सतर्कता विभाग की कमान रहेगी। बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग श्रीमती आराधना शुक्ला अब अपर मुख्य सचिव आयुष विभाग में तैनात की गई है। प्रमुख सचिव समाज कल्याण तथा अल्पसंख्यक कल्याण हिमांशु कुमार प्रमुख सचिव ग्राम विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग बनाए गए हैं।
सूत्रों का कहना है कि शासन स्तर के अधिकारियों में अभी कुछ और तबादले होने हैं जिनकी लिस्ट एक-दो दिन में जारी की जा सकती है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Prev Post