मथुरा। एंटी करप्शन आगरा की टीम ने आज मथुरा जनपद की गोवर्धन तहसील के एक लेखपाल को ₹15000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गोवर्धन तहसील में तैनात लेखपाल प्रमोद दीक्षित को एंटी करप्शन आगरा की टीम ने औरंगाबाद निवासी कैलाश चंद प्रजापति से खेत का दाखिला खारिज कराने के नाम पर ₹15000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। बताया जाता है शिकायतकर्ता कैलाश चंद प्रजापति ने भरतपुर रोड पर एक खेत खरीदा था जिसका दाखिला खारिज कराने के लिए लेखपाल प्रमोद दीक्षित द्वारा डेढ़ लाख की मांग की गई । शिकायत कर्ता द्वारा उनको सवा लाख रुपए दे भी दिए गए। उसके बाबजूद वह कार्रवाई करने के लिए टालमटोल करते रहे। कैलाश चंद ने आगरा में एंटी करप्शन विभाग को उसकी शिकायत की। पर पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार के आदेश पर इंस्पेक्टर कुशल वीर सिंह और उनकी टीम ने उनको रंगे हाथ गिरफ्तार करने का जाल बिछाया। बुधवार को कृष्ण धाम कॉलोनी में ₹15000 लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने प्रमोद दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है।
हाईवे में लिखा पढ़ी के पश्चात गिरफ्तार लेखपाल को एंटी करप्शन टीम अपने साथ मेरठ अदालत में पेश करने ले गई है।