मथुरा। रेल प्रशासन द्वारा जन्माष्टमी मेला को देखते हुए यात्रियों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गयी है जिसके तहत मथुरा स्टेशन पर यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त रेल गाडियों की व्यवस्था तथा गाडियों को आगे बढाया गया है।
गाड़ी सं. 11901/11902 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-आगरा पैसेंजर गाडी को 18 से 19 अगस्त 2022 तक मथुरा तक बढ़ाया जा रहा है। गाडी संख्या 04171/04172 अलवर -मथुरा पैसेंजर गाडी को 20से 21अगस्त 22 तक आगरा छावनी तक बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा गाडी संख्या 14211/14212 आगरा नई दिल्ली इंटरसिटी गाडी को 18 से 21 अगस्त 22 तक ग्वालियर तक बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा तीन गाडियों का यहां अस्थाई ठहराव भी किया गया है।
अस्थाई ठहराव वाली गाडियों में गाडी संख्या-18237/18238 बिलासपुर-अमृतसर छतीसगढ़ एक्सप्रेस, गाडी संख्या 18477/18478 योग नगरी ऋषिकेश -पुरी उत्कल एक्सप्रेस और गाडी संख्या 14211/14212 आगरा – नई दिल्ली इंटरसिटी गाडी का प्रतिदिन 18 से 21अगस्त 22 तक भूतेश्वर स्टेशन पर एक मिनट का ठहराव दिया जायेगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.