लखनऊ। आजादी के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर पुलिस आयुक्त लखनऊ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त लखनऊ एस.बी. शिरडकर द्वारा उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को भारतवर्ष के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराते हुए शपथ दिलायी गयी कि सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने कार्यों का पूरे मनोयोग व ईमानदारी से निर्वाहन करते हुये देश की एकता व अखण्डता को बनाये रखेंगे तथा देश के प्रगति में अपना योगदान देंगे। पुलिस आयुक्त लखनऊ द्वारा ध्वजारोहण के बाद पुलिस कर्मियों को मिष्ठान वितरण किया तथा पुलिस विभाग में रहते हुये अपनी मेहनत व लगन से कर्तव्यो का पालन करते हुये उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियो को पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह गोल्ड व सिल्वर मैडल प्रदान कर सम्मानित किया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.