यूपी भाजपा से सुनील बंसल की विदाई, झारखंड में तैनात धर्मपाल की हुई नियुक्ति

नई दिल्ली (राजपथ मथुरा ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुनील बंसल को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। वे पहले बीजेपी यूपी के महासचिव थे। इसके अलावा उन्हें पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना के लिए पार्टी के राज्य प्रभारी के रूप में भी नियुक्त किया गया है। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय सह.संगठन मंत्री सुनील बंसल को वर्ष 2014 में उत्तर प्रदेश में भाजपा का संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया था। पार्टी ने बंसल के स्थान पर झारखंड में भाजपा के संगठन महासचिव का दायित्व संभाल रहे धर्मपाल को उत्तर प्रदेश में संगठन महासचिव की जिमेदारी सौंपी है। उत्तर प्रदेश में अभी तक सह संगठन महासचिव की जिमेदारी संभाल रहे कर्मवीर सिंह को धर्मपाल के स्थान पर झारखंड में भाजपा का संगठन महासचिव नियुक्त किया गया है।