नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि केन्द्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि इन जांच एजेंसियों का एक विशेष काम है। इसका उपयोग विपक्ष की आवाज को चुप कराने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।
थरूर ने सोमवार को संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वर्तमान में केन्द्र सरकार जिस तरह से विपक्ष को परेशान करने के लिए जांच एजेंसियों का सहारा ले रही है। वह एक स्वस्थ लोकतंत्र में नहीं होना चाहिए। थरूर ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका है। इस लिए विपक्ष की आवाज को चुप कराने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए। हम ऐसे देश में हैं जहां लोकतंत्र का अपना महत्व है, जिसे बचाकर रखना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बीते दिनों कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड केस में धन शोधन मामले को लेकर कई घंटों तक पूछताछ कर चुकी है। इस पूछताछ को गैरकानूनी बताते हुए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संसद से सड़क तक प्रदर्शन कर मोदी सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया था।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.