मुंबई । पनवेल जा रही उपनगरीय लोकल ट्रेन का एक डिब्बा मंगलवार को यहां छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) प्लेटफॉर्म नंबर एक से बाहर निकलते ही पटरी से उतर गया। रेलवे अधिकारियों ने ये जानकारी दी है। मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता के अनुसार, पीछे के कोच की एक ट्रॉली प्लेटफॉर्म से टकरा गई और सुबह के भीड़ भाड़ वाले समय में पटरी से उतर गई।
अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और कोच को ठीक करने का काम चल रहा है।
दुर्घटना से हार्बर लाइन पर परिचालन प्रभावित हुआ है क्योंकि सभी ट्रेन अब प्लेटफॉर्म नंबर 2 से संचालित हो रहे हैं, जबकि सीएसएमटी से कल्याण, कर्जत, कसारा सेक्टर तक मेनलाइन का संचालन सामान्य है ।