अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन : व्यापारी को कैश नही बल्कि क्रेडिट बनाना चाहिए : नंद गोपाल नंदी

वृन्दावन। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के दूसरे दिन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए केबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि व्यापारी को खुद को कैश नही बल्कि क्रेडिट बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम ये ना सोचे कि विरासत में हमे क्या मिला बल्कि ये सोचे कि हम समाज व देश के लिए क्या छोड़ कर जाएंगे। उन्होंने समाज और व्यापारी वर्ग से कहा कि किसी भी परेशानी को बस एक चुनौती के रूप में स्वीकार करें तभी आप जीवन मे तरक्की कर सकते है समाज के प्रति अपनी आस्था जाहिर करते हुए कहा कि वह आज जो भी है वह वैश्य समाज के कारण ही है। उन्होंने शुरू से ही बूथ पर समाज को जोडने का कार्य किया है। उन्होंने व्यापारी को गुंडा एक्ट एवं ब्याज खोरो के चंगुल से मुक्त होने का आव्हान करते हुए कहा कि समाज के किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी है वो वह परेशानी को दूर करने का भरसक प्रयास करेंगे उनके दरवाजे हमेशा समाज के लिए खुले है। उन्होंने महा सम्मेलन के पदाधिकारियो से कार्यक्रम में आये सभी सुझावों पर कार्य योजना बनाकर प्रभावी रूप से उनको लागू कर समाज के उत्थान की अपील की। इससे पूर्व शाहजहापुर के डॉ सुधीर गुप्ता ने कहा जिले के अलावा तहसील ओर ग्राम स्तर पर भी उतरकर वैश्य समाज के लोगो को संगठित करने का कार्य होना चाहिए।
संगठन के जनरल सेकेट्री अरविंद मित्तल ने बताया कि समाज से जुड़े हॉस्पिटल होटल बैंकेट हाल में 10 से 20 प्रतिशत का डिस्काउंट समाज के लोगो को दिया जा रहा है। संगठन के कोषाध्यक्ष ने विगत के वित्तीय वर्ष का लेख जोखा भी प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने हर पदाधिकारी से महीने में 2 दिन अलग अलग जगह प्रवास कर लोगो को जोड़ने का आग्रह किया। कार्यसमिति में नारी सशक्तीकरण व वृक्ष्यारोपण बेटी पढा़ओ बेटी बचाओ पर पुरजोर जोर दिया गया।
इस मौके पर अशोक अग्रवाल सुरेंद गुप्ता राजीव मित्तल दिनेश चंद गुप्ता रविकांत गर्ग मिथलेश अग्रवाल रेलवे वोर्ड की सदस्य विन्दु वोरा डॉ नीरज बोरा विधायक संजीव अग्रवाल विधायक अतुल अग्रवाल विधायक मोहन वर्मा विधायक विनय वर्मा विधायक मनीष जायसवाल विधायक अनुपमा जायसवाल विधायक रमेश जायसवाल विधायक अतुल गर्ग विधायक मुक्ता राजा वाषर्णेय विधायक पुरूषोत्तम खण्डेलवाल विधायक वीरेन्द्र गोयल विधायक सुधीर गुप्ता विधान परिषद सदस्य स्वदेश अग्रवाल गिरीश मित्तल रविकान्त गोयल ब्रजेश गुप्ता मनोज अग्रवाल विक्रान्त गुप्ता मथुरा से जिलाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल मीडिया प्रभारी विनोद अग्रवाल महिला जिला अध्यक्ष मीरा मित्तल माधुरी बंसल नविता अग्रवाल पवन अग्रवाल दिनेश अग्रवाल अनुज सिंघल आदि मौजूद रहे।