आजादी का अमृत महोत्सव में रेलवे स्टेशन पर हुआ नुक्कड़ नाटक का मंचन

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ इज्जतनगर के तत्वावधान में 21 जुलाई को इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। 75वे आजादी का अमृत महोत्सव के आयोजन की कड़ी में जिला आयुक्त(स्काउट) सनत जैन (वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी,इज्जतनगर) के दिशा निर्देशानुसार जिला प्रशिक्षण आयुक्त(स्काउट) मुश्ताक अली के नेतृत्व में इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर स्काउट्स गाइड्स के द्वारा रेल यात्रियों व आम जनता में आजादी के महत्व का संदेश देने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।
इस नुक्कड़ नाटक में जिला संघ के नेहरू भगत सिंह सुभाष कमला नेहरू लक्ष्मी बाई विजयलक्ष्मी ग्रुप के दर्जनभर से अधिक स्काउट्स गाइड्स ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला सचिव विपिन सोलंकी सहायक जिला सचिव देवेश कुमार मिश्रा स्टेशन प्रबंधक अभय कुमार आदि उपस्थित रहे।