नई दिल्ली । अल्पसंख्यक मामलों में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि मुख्तार अब्बास नकवी ने मंत्रीमंडल से इस्तीफा देने से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के मोदी मंत्रीमंडल से इस्तीफा देने के बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि उन्हें उन्हें पार्टी की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाया जा सकता है । हालांकि न ही अभी सरकार की ओर से कोई बयान सामने आया है और न ही नकवी की ओर से कोई बयान जारी किया गया है। नकवी राज्यसभा से सांसद का पद संभाल रहे थे। उनका कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। भाजपा ने उन्हें इस बार राज्यसभा भी नहीं भेजा है।
नकवी ने मोदी मंत्रीमंडल से इस्तीफा देने से पहले दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुकालात की थी। मुलाकात के बाद नकवी ने औपचारिक रूप से मंत्रीमंडल से इस्तीफा दिया।