IND vs ENG 5th Test, Day 1 : पंत के शानदार 146, जडेजा के नाबाद 83 रन से भारत 338/7

बमिर्ंघम । ऋषभ पंत ने शुक्रवार को एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ पुनर्निर्धारित पांचवें टेस्ट में विदेशी परिस्थितियों में भारतीय बल्लेबाजों की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक 146 रन की पारी खेली और टीम को एक अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया। वहीं रवींद्र जडेजा ने भी 83 रन की नाबाद बेहतरीन पारी खेली और भारत का स्कोर 73 ओवरों में स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 338 हो गया। एक समय भारत 98/5 पर मुश्किल स्थिति में पहुंच गया था लेकिन पंत और जडेजा ने 239 गेंदों पर 222 रनों का जवाबी हमला किया, जिसमें पंत ने एक ऐसी पारी खेली, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

दोनों ने पहले तीन ओवरों में चार चौके लगाकर अंतिम सत्र की शुरूआत की। पंत ने अपना शतक स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर दूसरे रन के लिए डाइव लगाकर लगाया। उसी ओवर में, जडेजा ने मिडऑन पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया।

अपना शतक पूरा करने के बाद, पंत ने लीच को दो चौके मारे, जिनमें से एक ओवरथ्रो और इतने ही छक्के थे, उनमें से एक उनका ट्रेडमार्क वन-हैंड स्ट्रोक था।

यहां तक कि जो रूट के पार्ट-टाइम ऑफ स्पिन को भी पंत ने नहीं बख्शा। पंत ने 150 के अंक तक पहुंचने के लिए एक बड़ा स्लॉग-स्वीप किया। लेकिन स्लिप में कैच थमा बैठे। इसके बाद शार्दल आउट हो गए लेकिन जडेजा ने सुनिश्चित किया कि स्टंप्स बुलाए जाने तक एक और विकेट न गिरे।

संक्षिप्त स्कोर: 73 ओवर में भारत 338/7 (ऋषभ पंत 146, रवींद्र जडेजा 83 नाबाद; जेम्स एंडरसन 3/52, मैथ्यू पॉट्स 2/85)