लखनऊ। बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के समर्थन में शोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल नाम के व्यक्ति की हत्या करने का मामला काफी गर्मा गया है यही नहीं हत्या के बाद उन्होंने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड किये जाने से पूरे देश में आक्रोश फैल गया है । इस घटना को लेकर उदयपुर में तनाव है। इस बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के नेताओं ने इसकी कड़ी निंदा की है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्हैया के कातिलों के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग की है। एक ट्वीट में अखिलेश यादव ने लिखा- ‘उदयपुर में जो उन्मादी हत्या हुई है उसकी जितनी निंदा हो वो कम है। आज समाज के हर एक व्यक्ति को आगे आना होगा और देश के भाईचारे को नफ़रत की भेंट चढ़ने से बचाना होगा। उन्होंने लिखा- ‘ऐसे आपराधिक तत्वों को समय रहते सख़्त से सख़्त सज़ा दी जाए जिससे देश के अमन-चैन के दुश्मन इसका लाभ न उठा सकें।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.