गोकुल से आ रही 33 केवीए लाइन में फाल्ट हो जाने पर राया क्षेत्र रात भर अंधकार में डूबा

(राजपथ मथुरा व्यूरो/मनोज वार्ष्णेय)
राया। मंगलवार की रात्रि गोकुल से राया आ रही 33 केवीए की लाइन में फाल्ट हो जाने के कारण क़स्बा की विघुत सप्लाई ठप्प हो गयी जिसके चलते इस भीषण गर्मी में लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरी रात लोगो को जागकर काटनी पड़ी। सुबह फाल्ट सही हो जाने के बाद बिधुत आपूर्ति सुचारू हो सकी।
आषाढ़ माह की इस उमस भरी भीषण गर्मी में लोगो का बुरा हाल है मंगलवार की रात्रि को गोकुल से राया आ रही 33 केवीए लाइन में फाल्ट हो जाने के कारण कस्वा राया विधुत केंद्र सोनई फीडर अनोड़ा फीडर नीमगांव फीडर सहित देहात क्षेत्रो की सप्लाई ठप्प हो गयी। सुबह होने से पहले लोगो के इन्वर्टर भी जवाब दे गए। दो दिन से पड़ रही इस भीषण गर्मी में लोगो का बुरा हाल हो गया बिजली आपूर्ति बंद हो जाने के कारण लोग सो नही सके सुबह उनके सामने पानी की समस्या खड़ी हो गयी। जानकारी होने पर उपखण्ड अधिकारी सामर्थ्य श्रीवास्तव जेई जितेंद्र कुमार सहित बिधुत कर्मचारियो ने पेट्रोलिंग कर फाल्ट को सही किया तब जाकर आज सुबह 6 बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी। क्षेत्रीय लोगो ने इस लाइन में आये दिन फाल्ट हो जाने पर ऊर्जा मंत्री से जर्जर हो चुकी लाइन को बदलवाने की मांग की है।