वृंदावन। सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सपरिवार ठाकुर बांके बिहारी की शरण में पहुंचे दर्शन करते वक़्त वह अपलक ठाकुर बांके बिहारी को निहारते रहे। नगला रामपाल स्थित कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन पर बनाए गए हेलीपैड से कार द्वारा परिक्रमा मार्ग स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के वीआईपी मार्ग पर पहुंचे। यहां से गोल्फ कार्ट गाड़ी में बैठ कर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर तक अपनी पत्नी व बेटी के साथ आये । उनके साथ दूसरी गोल्फ कार्ट गाड़ी में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मंदिर आए।
राष्ट्रपति सुबह 10:15 पर ठाकुर बांके बिहारी के दर पर पहुंचे। राष्ट्रपति का मंदिर के मुख्य द्वार पर चैतन्य विहार महिला आश्रय सदन की रमा तिवारी, शिवानी मंडल, पार्वती मिस्त्री, राधा रानी दास और राधा विश्वास ने सदन की अधीक्षिका का प्रियंका सिंह के नेतृत्व में पुष्प मालाएं भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति ने इन्हीं माताओं के साथ ठाकुर जी के दर्शनार्थ मंदिर में प्रवेश किया। जगमोहन में सजाए गए भव्य फूल बंगले में विराजमान ठाकुर बांके बिहारी के समक्ष माथा टेकते हुए उन्होनें देश में सुख-शान्ति की कामना की। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पूर्ण भक्तिभाव में दिखे। बांके बिहारी के समक्ष वीआईपी कटघरे से लकड़ी की चौकी पर खड़े होकर दर्शन करते हुए वह एकटक प्रभु ठाकुर बांके बिहारी को निहारते रहे।
मंदिर के सेवायत आचार्य बालकृष्ण गोस्वामी और अभिषेक गोस्वामी ने मंत्रोच्चार के साथ उन्हें पूजन अर्चन कराया। आदित्य गोस्वामी व ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी ने मंदिर आगमन पर पटुका- चुनरी ओढ़ाकर व मोतियों की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। सेवायत शैलेंद्र गोस्वामी और गुंजन गोस्वामी ने उन्हें ठाकुर बांके बिहारी महाराज की प्रसादी डलिया भेंट की। दर्शन के उपरांत राष्ट्रपति और उनका परिवार राज्य पाल आनंदी बेन मुख्यमंत्री योगी काफी प्रफुलित नजर आये। सभी विशिष्ट जनो ने मंदिर के सेवायतों के साथ खूब फोटो खिचाये। सेवायतों के लिए यह पल जीवन में कभी भूलने वाला नहीं होगा। पूजा के पश्चात सभी मुख्य अतिथियों द्वारा प्रसाद के रूप में कुल्हड़ में दी गई माखन मिश्री का प्रसाद ग्रहण किया गया ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.