परवेज अहमद
मथुरा। गोविंद नगर पुलिस ने हत्या के मामले में करीब 20 माह से फरार चल रहे बिल्डर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
बताते चलें कि 5 अक्टूबर 2020 को थाना गोविंद नगर क्षेत्र अंतर्गत बिरला मंदिर के पास बृजेश हाइट्स निवासी राकेश गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हुई थी इस मामले में मृतक की पत्नी सुनीता गौतम द्वारा बृजेश हाइट्स के मालिक विपिन गौतम पुत्र स्व. जगदीश गौतम व दो अन्य के खिलाफ थाना गोविंद नगर में मुकदमा पंजीकृत कराया था।
पुलिस जांच में सामने आया कि विपिन गौतम से ही मृतक का विवाद चल रहा था और उसके द्वारा पुलिस को भी पूर्व में सूचना दी गई थी कि उसकी हत्या विपिन गौतम कर सकता है और वही हुआ पुलिस द्वारा जांच की गई तो इसमें विपिन गौतम का ही नाम सामने आया लेकिन तभी से वह फरार चल रहा था। रविवार को गोविंद नगर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार अभियुक्त विपिन गौतम अभिनंदन होटल के पास गोवर्धन चौराहे पर खड़ा है।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे अपने उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह चौकी प्रभारी वृंदावन गेट, उप निरीक्षक चमन कुमार शर्मा चौकी प्रभारी डीग गेट पुलिस बल के साथ बताई जगह पहुंचे और वहां से विपिन गौतम को गिरफ्तार कर लिया ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.