वन विलियन डाॅलर की इकोनाॅमी बनेगा उत्तर प्रदेश : दिनेश शर्मा

कमल सिंह यदुवंशी
गोवर्धन। यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश शर्मा ने गुरूवार को तलहटी पहुंचकर दानघाटी मंदिर में गिरिराज महाराज का अभिषेक कर पूजा अर्चना की। उन्होंने सेवायत पवन कुमार कौशिक के निर्देशन में विधि-विधान से पंचामृत के बीच गिरिराज जी का अभिषेक किया। उनका स्वागत सेवायत डलिया प्रसादी, दुपट्टा व माला पहनाकर किया। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि यहां लगातार दूसरी बार 37 वर्षों के बाद भाजपा की सरकार बनी है और वन विलियन डाॅलर की इकानाॅमी उत्तर प्रदेश में बने इसके लिए सरकार काम कर रही है। सभी धार्मिक स्थलों का न केवल जीर्णोद्धार बल्कि जीर्णोद्धार के साथ-साथ रोजगार सृजन का शहर व जिला केन्द्र बन सके। चाहे वह मथुरा हो, काशी हो, अयोध्या हो, प्रयागीराज तीर्थ, बुल्देन खंड का चित्रकूट हो, सभी के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इस अवसर पर दिनेश शर्मा, राजकुमार कौशिक, हरिशंकर कौशिक, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि रामधन शर्मा, एमलसी ओमप्रकाश ठाकुर, हरिओम शर्मा, संजू लाला , लक्ष्मण ठाकुर आदि मौजूद रहे।