मथुरा की एक बैंक से 5 लाख रु चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद

मथुरा। मांट कस्बा में पुलिस चौकी के सामने एसबीआई बैंक के कैश काउंटर से दिन दहाड़े पांच लाख रुपये चोरी हो गए। जब घटना के बारे में बैंक कर्मचारियों को पता चला तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुचीं पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं कैश काउंटर से चोरी करते हुए पूरी घटना सीसीटीवी मैं रिकॉर्ड हो गई है। बताया जाता है कि कस्बा मांट में चौकी के सामने एसबीआई बैंक के कैश काउंटर चार से एक युवक शुक्रवार को पांच लाख रुपये की रकम को चोरी कर ले गया। जब कैश पर बैठे कैशियर अमित कुमार ने रुपयों को देखा तो रकम नहीं थी। जिसकी सूचना बैंक में आग तरह फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी मांट नेत्रपाल सिंह मांट थाना प्रभारी निरीक्षक रामशंकर गौतम एवं नौहझील थाना प्रभारी प्रदीप कुमार बैंक में पहुंच गए और घटना के बारे में जानकारी की। बैंक में चोरी हुई घटना बैंक में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसमें एक युवक पीली शर्ट पहने हुए बैंक काउंटर से चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है।
चोरी की सूचना पर एसपी देहात श्रीचंद मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण कर थाना प्रभारी को जल्द ही चोर को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। एसबीआई मांट के बैंक मैनेजर सुरेंद्र सिंह यादव ने पुलिस को तहरीर दी है। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक राम शंकर गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।