स्टे खारिज होते ही अवैध रूप से बनी दुकानों को MVDA टीम ने किया जमीदोंज

मथुरा। स्टे खारिज होते ही अवैध रूप से बनाई गई दुकानों को आज मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की टीम ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया है। उक्त निर्माण अमित अग्रवाल पुत्र नंदकिशोर अग्रवाल नरसी विहार सिटी सोख रोड द्वारा अवैध रूप से भूखंड पर किया गया था, पर्याप्त समय देने के बॉबजूद स्थल से दुकानों को नहीं हटाया जिस पर प्राधिकरण सचिव ने धवस्तीकरण आदेश पारित किए गए जिसके विरुद्ध अमित अग्रवाल द्वारा प्राधिकरण के जारी ध्वस्तीकरण आदेश के विरुद्ध आयुक्त आगरा के यहाँ अपील दायर की गई लेकिन पर्याप्त आधार ना होने के कारण अपीलकर्ता का स्थगन प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया गया जिसके उपरांत आज प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
उक्त दुकानों को आज डिप्टी कलेक्टर निकेत वर्मा हाईवे थानाध्यक्ष एवं पुलिस बल तथा प्राधिकरण के स्टाफ के सहयोग से ध्वस्त किया गया । कार्यवाही में सहायक अभियंता नागेन्द्र सिंह चौहान अवर अभियंता सुनील कुमार शर्मा दिनेश कुमार गुप्ता अनिरुद्ध यादव एवं मनोज कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे।