मथुरा। जिला जेल के निरीक्षण में जनपद के जिला जज सहित सभी प्रशासनिक पुलिस अधिकारियों को व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त मिली है
जनपद न्यायाधीश राजीव भारती जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा गौरव ग्रोवर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राकेश सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री सोनिका वर्मा द्वारा जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में जेल अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वर्तमान में जिला कारागार के 1744 बंदी निरूद्ध है, जिनमें से 1603 पुरुष, 62 महिला तथा 45 अल्पवयस्क , 22 पुरुष विदेशी , 12 महिला बंदी है। महिला बैरक में कुछ महिला बंदियों के साथ उनके पांच बच्चे भी रह रहे हैं।
जेल के रसोई घर के निरीक्षण में देखा गया कि एक बड़ी इलेक्ट्रोनिक मशीन द्वारा रोटियां सेकी जा रही थी वहा साफ-सफाई पाई गई। जेल अधिकारियों ने बताया कि महिला एवं पुरुष बंदियों को आज प्रातः नाश्ते में चाय, दलिया व गुड़ दिया गया था तथा दोपहर के भोजन में उर्द छिलका की दाल, आलू पालक की सब्जी व रोटी दी गई है। सांयकाल के भोजन में चना की दाल, आलू बैंगन हरी प्याज़ की मिक्स सब्जी व रोटी दी जायेगी।
जिला कारागार के अंदर चिकित्सालय में 37 बंदी मरीजो का ईलाज किया जा रहा है। सभी बंदी मरीजों से पृथक-पृथक वार्ता की गई व सभी के स्वास्थ व ईलाज के बारे में जेल चिकित्सक से जानकारी ली गई। जेल चिकित्सालय के समक्ष एक डेन्टल क्लीनिक है जिसमें के. डी. डेन्टल कॉलेज मथुरा के चिकित्सकों की देखरेख में बंदी मरीजो का ईलाज किया जाता है। जिला कारागार में चिकित्सक द्वारा मानसिक रूप से पीड़ित बंदियों के ईलाज हेतु मनोचिकित्सक की आवश्यकता होना बताया गया।
न्यायिक, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने महिला बैरक, लीगल एड क्लीनिक, पुस्तकालय, सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र, जेल एफ.एम. रेडियो केन्द्र, भारत पताका हथकरघा केन्द्र, महिला चिकित्सा वार्ड आदि स्थलों का निरीक्षण किया गया व आवश्यक दिशा निर्देश दिये । बंदियों द्वारा खाने-पीने रहने अथवा अन्य कोई समस्या होना नहीं बताया गया। बैरको व जेल परिसर में साफ-सफाई पाई गई। बंदियों से निःशुल्क विधिक सहायता के सम्बंध में वार्ता की गई। कुछ बंदियों द्वारा निःशुल्क पैरवी हेतु अधिवक्ता की माँग की गई जिस सम्बंध में जेल अधिकारियों को इन बंदियों के प्रार्थनापत्र अविलंब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में उपस्थित बंदियों से वार्ता की गयी तथा उनके द्वारा बतायी गयी समस्याओं के समाधान हेतु जेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक बृजेश कुमार जेल चिकित्सक डा उपेन्द्र सोलंकी जेलर महाप्रकाश सिंह, डिप्टी जेलर संदीप कुमार श्रीमती शिवानी यादव व अनूप कुमार आदि उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.