भजन सम्राट कन्हैया मित्तल का भाजपाईयों ने किया जोरदार स्वागत

मथुरा। जो रामजी को लाये है हम उनको लाये है यूपी में फिर से हम भगवा लहरायेंगे गीत गाने वाले गायककार भजन सम्राट कन्हैया मित्तल का मंगलवार को मथुरा आगमन पर जोरदार स्वागत भाजपाईयों के साथ ब्रज क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ ब्रज क्षेत्र संयोजक हेमन्त गोयल खंदौली के नेतत्व में किया।
भजन सम्राट कन्हैया मित्तल के गाये भजन अयोध्या भी सजा दी काशी भी सजाई है घनश्याम कृपा कर दो मथुरा भी सजा देंगे कि ऐसी लहर चली की बच्चा बच्चा इस भजन का प्रेमी हो गया और एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में योगी आदित्य नाथ की सरकार बनी है। भाजपा नेता श्री गोयल ने उनका आभार व्यक्त किया ओर उनके कार्यो ओर भजनों की सराहना की।
मसानी मार्ग स्थित ओम पेराडाइज्ड में आज वह अपने सुर से उसी भजन को दोहराएंगे। स्वागत करने वालो में पवन अग्रवाल टीटू मोनू चौधरी सचिन अग्रवाल कपिल पी एल ए आशीष अग्रवाल विकास अग्रवाल स्पर्स अग्रवाल आदि प्रमुख रहे।