मथुरा। योगी मंत्रीमंडल 2.0 में अब तक प्रदेश में ऊर्जा मंत्री रहे श्रीकान्त शर्मा को शामिल नही किया जाने से बृजवासी भारी अचम्भित है। इसके अलावा मांट क्षेत्र से पहली बार चुने गये भाजपा विधायक राजेश चौधरी को शामिल न किए जाने से भी लोग दुखी दिखाई दिए। भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के खासमखास कहे जाने वाले विधायक श्रीकान्त शर्मा का जिस तरह से मंत्रिमंडल से पत्ता काटा गया है उसको लेकर मथुरा में तरह-तरह की चर्चाएं है। लगातार कई दिन से कहा तो टीवी चैनल और सोशल मीडिया पर श्रीकान्त शर्मा को उपमुख्यमंत्री बनने की चर्चाएं चल रही है, वहीं आज सुबह उनका नाम प्रस्तावित मंत्रियों की सूची से नदारद होने की खबर से सभी भौचक्के रह गये।
दोबारा एक लाख से अधिक वोट से जीतकर विधान सभा में पहुंचे श्रीकान्त शर्मा के साथ इस व्यवहार पर लोग हतप्रभ है। चर्चाएं है कि उनको पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। विधायक श्रीकान्त शर्मा के समर्थकों को जब इसकी जानकारी लगी तो वह काफी मायूस हो उठे। बतादें कि 2.0 की योगी केबिनेट में जनपद से केवल छाता क्षेत्र से विधायक पूर्व केबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण को ही जगह मिल सकी है जबकि चर्चा उनके इस बार मंत्री न बनने की थी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.