लखनऊ । उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का मतदान जारी है। लखनऊ, सीतापुर, खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा, फतेहपुर और पीलीभीत जिले में आज वोटिंग हो रही है। सुबह नौ बजे तक 9.10 मतदान हो गया है। इस चरण में लखीमपुर खीरी में भी मतदान चल रहा है, जहां पर तिकुनिया हिंसा के बाद माहौल बदल गया है। इस हिंसा में 8 लोग मारे गए थे। लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के बूथ संख्या 85 पर मॉकपाल के दौरान कोई भी बटन दबाने से कमल की पर्ची निकल रही थी, जिसको लेकर मतदान दो घंटा बाधित रहा।