लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है । वहीं कोरोना की तीसरी लहर के कमजोर पड़ने पर राज्य सरकार ने भी पाबंदियों को हटाना शुरू कर दिया है । उत्तर प्रदेश में शनिवार से रात के कोरोना कर्फ्यू समाप्त होने की घोषणा कर दी गई है। जिससे दुकानों के खुलने पर लगी बंदिशें भी समाप्त हो गई हैं। शनिवार दोपहर यह आदेश जारी किया गया है। अभी तक रात के 11 बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू जारी था। जिससे दुकानें और रेस्टोरेंट 11 बजे तक बंद हो जाते थे।

गौरतलब की यूपी में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए 9 जनवरी 2022 को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक का रात्रि कर्फ्यू लगाया गया था। लेकिन 13 फरवरी 2022 को मामले कम होने पर नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव किया गया और इसे रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू कर दिया गया था। लेकिन अब कोविड-19 की तीसरी लहर बेहद कमजोर पड़ने पर सरकार ने नाइट कर्फ्यू की पाबंदी की पूरी तरह से खत्म कर दिया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.