लखनऊ । यूपी में कोरोना संक्रमण से कुछ राहत मिलने के बीच सभी कक्षाओं में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू कराने का फैसला कर लिया गया है। सोमवार से यूपी में सभी स्कूल खोले जाएंगे। अभी तक 1 से 8 कक्षा तक ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं।
आदेश के मुताबिक स्कूलों के लिए कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना करना अनिवार्य है। साथ ही बच्चों को अभी भी मास्क पहनना होगा। सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग का भी विशेष ध्यान देना होगा।
पिछले सोमवार को कक्षा 9वीं से डिग्री कॉलेज खोल दिए गए थे। इससे विद्यालयों में काफी दिनों बाद रौनक दिखाई दी थी। कोरोना महामारी से विद्यार्थियों को कॉलेज के बाहर हैंड सैनिटाइज करवाए गए थे। विद्यार्थियों को मास्क के साथ प्रवेश दिया गया था। प्राइवेट कॉलेजों में जहां छात्र संख्या काफी अधिक रही थी वहीं सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या बेहद कम रही थी।