मथुरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान में गुरुवार को मथुरा में 1.00 बजे तक 35.92 फीसदी मतदान । यह जानकारी भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने दी। उत्तरप्रदेश के 11 जनपदों की 58 विधानसभा सीटों में दोपहर 1 बजे तक कुल 35.03% मतदान हुआ
चुनाव आयोग के बयान में कहा गया, “पहले चरण में 1.00 बजे तक 35.03 प्रतिशत मतदान हुआ है। अभी तक शामली में सबसे ज्यादा 41.16% और सबसे कम गौतमबुद्धनगर में 30.53% मतदान हुआ
चुनाव आयोग के अनुसार मथुरा जनपद में 1:00 बजे तक 35.92 प्रतिशत मतदान हुआ है। छाता विधान सभा में 39.85 मांट विधानसभा में 38.10 गोवर्धन विधानसभा में 38.12 मथुरा विधानसभा में 30.55 बलदेव विधानसभा में 34.70 प्रतिशत मतदान हुआ है।
11 जिलों के 10,853 मतदान केंद्रों के 26,027 मतदान केंद्रों पर 2.28 करोड़ मतदाता (उनमें से 1.04 महिलाएं) अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।