प्रदेश की 403 सीट पर चुनाव लड रहे है योगीः कपिल शर्मा

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्म स्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बृजवासियों से अपील की है कि वह 10 फरवरी को अधिकाधिक संख्या में मतदान कर राष्ट्र और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
जन्म स्थान के सचिव कपिल शर्मा ने अपने ब्यान में कहा है कि मथुरा के बिना विकास के काशी अयोध्या का विकास पूर्ण नही है, त्रिवेण का निर्माण होगा। वोट योगी जी के लिए राष्ट्रवाद के लिए पडेंगे। आज प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार गुण्डाराज परिवारवाद से मुक्त सरकार चाहती है। उन्होंने उम्मींद जताई है कि प्रदेश मे पुनः योगी सरकार बनना निश्चित है। प्रदेश की 403 सीट पर प्रत्याशी नही योगी चुनाव लड रहे है।