मथुरा। मंगलवार को पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी प्रत्याशी प्रदीप माथुर के समर्थन में आयोजित जन संपर्क के दौरान श्री यमुना जी का पूजन किया । पूजन में प्रदीप माथुर महेश पाठक दीपेंद्र हुड्डा सहित भारी संख्या में कांग्रेसी जन आदि मौजूद रहे।

शहरी क्षेत्र में निकली कांग्रेस की रैली में शामिल हुई प्रियंका गांधी को देखने के लिए बाजारों में भारी भीड़ मौजूद रही। गाड़ी पर सवार प्रियंका गांधी लोगों का हाथ हिलाकर मुस्कुराते हुए अभिवादन कर रही थी। इस दौरान उन्होंने तेज तेज आवाज में हाथ के पंजे पर मोहर लगाकर प्रदीप माथुर को वोट देने की अपील की। प्रियंका गांधी आज दोपहर 2:15 बजे के करीब हेलीकॉप्टर से वृंदावन के पवन हंस हेलीपेड पर उतरी वहां से कार द्वारा मसानी चौराहा तक आई। उसके बाद उनका का काफिला चौक बाजार होता हुआ विश्राम घाट पहुंचा। विश्राम घाट से गाड़ी में सवार होकर प्रियंका गांधी छत्ता बाजार होली गेट कोतवाली रोड होते हुए डीग गेट पहुंची। इस दौरान जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से शहर के प्रमुख चौराहा होली गेट सहित रेली मार्ग पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए थे। रैली में कांग्रेसी नेता आबिद हुसैन भगवान सिंह वर्मा मदनमोहन शर्मा गिरधारी लाल पाठक नवीन नागर यतेंद्र मुकदम आदि कार्यकर्ता व्यवस्था संभालते देखे गए।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.