गोवर्धन । रविवार को सांसद सिने तारिका हेमा मालिनी ने गोवर्धन क्षेत्र के विभिन्न अंचलो मे डोर टू डोर जन संपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के लिये वोट मांगे। सांसद हेमा मालिनी रविवार सुवह 11 बजे गोवर्धन के प्रसिद्ध दानघाटी मंदिर पहुची। मंदिर पर उन्होंने गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक किया। सांसद हेमा मालिनी के आगमन की सूचना पर मंदिर के सामने रोड दोनो तरफ से वाहन रूक जाने के चलते जाम हो गया। पूजा अर्चना उपरांत हेमामालिनी ने मंदिर से ही जन संपर्क कर गोवर्धन विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी ठा मेघश्याम सिंह के लिये वोट मांगे। जनसंपर्क के दौरान लोगो को भाजपा प्रचार के पंपलेट मांगे। पंपलेट मे भाजपा शासन की विकास की उपलब्धियो के साथ सांसद द्वारा भाजपा प्रत्यशी को वोट देने की अपील अंकित थी। हेमा मालिनी का लोगो में खासकर युवाओ मे इतना जबरदस्त क्रेज दिखा कि युवा उनके पास पहुचकर सैल्फी खीचते दिखाई दिये।

इस दौरान उनके साथ विधायक ठा कारिन्दा सिंह भाजपा नेता सियाराम शर्मा ज्ञानेन्द्र राणा पूर्व भंडल अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा ओम प्रकाश शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.