मथुरा। विधान सभा चुनाव में ज्यों-ज्यों मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे मथुरा-वृन्दावन विधान सभा का चुनाव रोचक होता जा रहा है। अब तक जो टक्कर भाजपा प्रत्याशी श्रीकान्त शर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर के बीच समझी जा रही थी लेकिन बसपा प्रत्याशी एस.के.शर्मा ने मैदान में कूदकर गणित बिगाड दिया है। सटोरिए भी बसपा प्रत्याशी एस.के. शर्मा के बढते प्रभाव को देखते हुए अपने आंकडे सुधारने में लगे है। बसपा प्रत्याशी सतीश कुमार शर्मा ने शुक्रवार को डीगगेट के अलावा सदर बाजार क्षेत्र में अशोक बिहार कॉलौनी, माधवपुर, सिविल लाइंस, पुलिस लाइंस आदि क्षेत्र में अपने सर्व समाज के सैकडों समर्थकों के साथ व्यापक जनसंपर्क में कहा है कि इस बात से सभी भलिभांति परिचित है कि में भरे पेट हूं, मैं अथवा मेरे नाते रिश्तेदारों को कमीशन खोरी, रिश्वत से कोई सरोकार नही रहेगा। इस बार मथुरा के चहुमुंखी विकास के लिए मुझे विधायक बनने का मौका दीजिए। अब तक आपके विधायक रहे प्रत्याशियों की राम कहानी सबको पता है। गली मौहल्लों में एसके शर्मा के समर्थक दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। जनसंपर्क में बसपा नेता सत्यप्रकाश कर्दम, दिनेश, योगेश शर्मा, बाल बिहारी शर्मा, प्रवीण पाठक, छोटे कुरैशी, संतोष सारस्वत, सत्य प्रकाश सत्तो पीडी गौतम, कीर्ति, नीरज रावत आदि बसपा प्रत्याशी के साथ मौजूद रहे।