उत्तराखंड में बाढ़ राहत में लोगों की जान बचाने पर घिंगरीखाल बटालियन सम्मानित

मथुरा। उत्तराखंड में लगातार भयंकर बाढ़ के दौरान, कांगो बीडीई (स्ट्राइक वन कोर) के घिंगरीखाल बटालियन ने समय पर बाढ़ राहत मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। जिससे कई लोगों की जाने बचाई जा सकी। जिसके चलते 2022 के गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल (गवर्नर यूनिट एप्रिसिएशन) द्वारा उक्त बटालियन को निस्वार्थ कर्तव्य के लिए पुरस्कृत किया गया है।
उनके सम्मान की जानकारी मिलने पर मथुरा में वन कोर हेड क्वार्टर पर सैन्य अधिकारियों कर्मचारियों ने प्रसन्नता जताई है।