मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के मथुरा विधानसभा से प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा का जनसंपर्क अभियान जोर पकड़ता जा रहा है इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता पदाधिकारी उनके समर्थन में पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
बीएसए कॉलेज के सामने स्थित रीजेंसी गार्डन में आयोजित एक समारोह में पूर्व प्रधान ओम बिहारी उपाध्याय अपने काफी समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। ऊर्जा मंत्री पंडित श्रीकांत शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को बड़े मान सम्मान के साथ भाजपा की सदस्यता दिलाई । इस अवसर पर श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा ही सर्व समाज की पार्टी है।
इस मौके पर भाजपा के प्रमुख नेता मुकेश खंडेलवाल पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग एडवोकेट हरेंद्र शर्मा अवधेश उपाध्याय संजय शर्मा लक्की कमल एड गोपेश्वर चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने ओम बिहारी उपाध्याय को बधाई देते हुए कहा कि श्री उपाध्याय के पार्टी में आने से भाजपा को बड़ी मजबूती मिलेगी ।
पूर्व प्रधान ओम बिहारी उपाध्याय के साथ प्रमुख रुप से नीतू पंडित विनोद उपाध्याय पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजीव कुमार राजीव शर्मा कन्हैयालाल श्याम सुंदर शर्मा लाला पंडित पवन पचौरी आलोक उपाध्याय संजय पंडित विनोद शर्मा सुनील कुमार मुनमुन गोस्वामी डॉ भूपेंद्र सिंह आदि शामिल हुए।
भाजपा में शामिल होने के बाद ओम बिहारी उपाध्याय ने अपने बयान में कहा है कि प्रदेश की सबसे बड़ी जरूरत आज योगी सरकार है सभी को एकजुट होकर फिर से योगी सरकार को यूपी में फ़िर से लाना हैं इसके लिए मथुरा से श्रीकांत शर्मा की जीत बहुत आवश्यक है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.