मथुरा। मथुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सपा रालोद गठबंधन के प्रत्याशी देवेंद्र अग्रवाल का दावा है कि उनके सामने खड़े भाजपा कांग्रेश बसपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त होना तय है। सादाबाद से विधायक रहे गठबंधन के प्रत्याशी देवेंद्र अग्रवाल का कहना है कि वह वृंदावन को नगर निगम से अलग कराकर ए ग्रेड की नगरपालिका बनवाएंगे। इसके अलावा वृंदावन में सबसे बड़ी समस्या बंदरों का आतंक उनको अभियान के तहत पिंजड़ों में कैद कराकर बाहर जंगल में छुड़वा कर लोगो को निजात दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा ने अपने मंत्री काल में जो कार्य किए है वह उससे कहीं अधिक कार्य केवल 1 साल में करके दिखाएंगे। प्रदेश में इस बार सपा गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि यमुना जी के किनारे पाइप लाईन डलवाकर गंदा पानी उसमे प्रवाहित किया जाएगा ताकि यमुना का प्रदूषण रुक सके। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा द्वारा मथुरा वृंदावन में स्मार्ट डिजिटल बिजली मीटर लगवाकर आम जनता का खून चूसा जा रहा है।आज बिजली का बिल पहले के मुकाबले कई गुना अधिक आ रहा है।
गठबंधन प्रत्याशी देवेंद्र अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी पर आरोप लगाया कि वह वैश्य समाज के लोगों के यहां जीएसटी के छापे लगवा कर उनको दबाव में लेने की जो राजनीति कर रहे हैं उसका उनको खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
उन्होंने कहा रालोद सपा कार्यकर्ता एकजुट होकर युद्धस्तर पर प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं।
रालोद नेता डॉ अशोक अग्रवाल का कहना है कि गठबंधन प्रत्याशी के मथुरा से चुनाव जीतने पर जो यहां विकास कार्य अवरुद्ध पड़े हैं वह तीव्र गति से पूरे होंगे।
सपा के वरिष्ठ नेता तनवीर अहमद ने कहा कि मथुरा की जनता का पूरी तरह मूड बन चुका है कि गठबंधन प्रत्याशी को यहां से विधानसभा में भेजना है। सपा के वरिष्ठ नेता डॉ अबरार हुसैन डॉ राजन रिजवी रवि यादव अभिषेक पिंटू मुन्ना मलिक दीपक यादव भूरा शेख आदि की टीम चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.