मनोज वार्ष्णेय
राया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने आज थाना राया में बने शिवमंदिर और भोजनालय का लोकार्पण किया। शनिवार को एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने थाना राया में बने शिवमंदिर और पुलिस कर्मियों के लिए बनाये गये भोजनालय का लोकार्पण कर आरती उतार कर किया और थाना राया में हुए निर्माण कार्य का निरीक्षण किया । इससे पूर्व मंदिर में शिव परिवार, हनुमान जी का जलाभिषेक कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गयी और हवन यज्ञ के हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया और आकर्षक फूलबंगले का आयोजन कर मंदिर सहित थाना परिसर को सजाया गया और प्रसादी का आयोजन किया गया
इस दौरान क्षेत्राधिकारी महावन रविकांत पराशर , थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र , एसएसआई शिवकुमार शर्मा , कस्वा प्रभारी चमन शर्मा , चौकी विचपुरी प्रभारी धीरज कुमार , राजकुमार यादव , रोहित सिंधु , पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा , अधिशासी अधिकारी अखिलेश दीक्षित , डॉ राजेश अग्रवाल , मुकेश प्रधान , प्रतुल गंगल , राजकुमार अग्रवाल , सरवन अहमद , राकेश चौधरी , आलोक अग्रवाल ,मुन्नालाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।