मथुरा। गोवर्धन पुलिस के नई साल काल बन कर आई है। शुक्रवार रात राजीव चौक सौंख रोड पर गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी में एक क्रेटा कार ने टक्कर मार दी। घटना में एक दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दरोगा की उपचार के दौरान मौत हो गई है। घटना के बाद कार सवार फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कार सवार लोग गोवर्धन कस्बा के निवासी बताए जाते है। मुख्य अभियुक्त कन्हैया नाम का युवक है जिसकी पुलिस तेजी से तलाश कर रही है। पकड़ा गया युवक रास्ते में से कार सवार लोगों ने बेठाला था। समझा जा रहा है कि शराब के नशे में होने के कारण यह दुर्घटना घटित हुई है।
नववर्ष पर गिरिराजजी धाम में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ बढ़ने पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए दरोगा रामकिशन सिपाही अमित कुमार अनुज कुमार वाहन चालक अतेंद्र कुमार रात करीब दो बजे पुलिसकर्मी अपनी गाड़ी को राजीव चौक पर खड़ी करके चेकिंग कर रहे थे। तभी गोवर्धन की तरफ से आ रही क्रेटा कार चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाकर गाड़ी में टक्कर मरते हुए पुलिसकर्मियों को कुचल दिया। इस दौरान वहां खड़े दरोगा रामकिशन के अलावा सिपाही अमित अनुज अतेंद्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज। जहां चिकित्सकों ने दरोगा रामकिशन को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने घायल क्रेटा सवार युवक को हिरासत में लेकर उपचार के लिए भिजवाया। थाना पुलिस ने बताया कि क्रेटा में सवार तीन चार लोग भाग गए। घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर मौके पर पहुंच गए और घायलों से घटना की जानकारी ली।
एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि दरोगा रामकिशन (59) निवासी नगला फकीर, निधौली कलां एटा के रहने वाले थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरोगा की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना तत्काल परिजनों को दे दी। सूचना मिलते ही परिजन मथुरा आ गए हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.