नई दिल्ली । टेलिकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल ने प्रीपेड प्लान्स की टैरिफ दरों में 20 से 25 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की है। मोबाइल रिचार्ज प्लान खरीदना दिनों-दिन महंगा होता जा रहा है । अब वोडाफोन आइडिया भी इसी राह पर चल पड़ा है । कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की है कि वो भी अपने प्रीपेड टैरिफ के रेट बढ़ा देगा । कंपनी ने स्टॉक एक्सेचेंजों के दिए एक नॉटिफिकेशन में जानकारी दी है कि वो अपने प्रीपेड टैरिफ रेट पर 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर रहा है । ये नए दाम 25 नवंबर यानी इसी गुरुवार से लागू हो जाएंगे ।
कंपनी ने अपने नॉटिफिकेशन में कहा है कि प्रीपेड टैरिफ रेट बढ़ाने के बाद नए प्लान से ARPU (average revenue per user) यानी एक यूजर से मिलने वाला औसत रेवेन्यू बढ़ेगा और इससे दबाव में चल रही इंडस्ट्री को सपोर्ट मिलेगा ।
कंपनी की ओर से प्रीपेड टैरिफ महंगा किए जाने के बाद अगले गुरुवार से वोडा-आइडिया के कस्टमर्स को 79 रुपये का प्लान 99 रुपये में खरीदना पड़ेगा । 149 वाला प्लान 179 रुपये में मिलेगा 1,498 वाला प्लान अब 1,799 रुपये में रिचार्ज कराना होगा और 2,399 रुपये वाला प्लान अब 2,899 रुपये का हो चुका है ।
बता दें कि अभी सोमवार को एयरटेल ने भी प्रीपेड टैरिफ रेट में बढ़ोतरी कर दी है । कंपनी ने इस बढ़ोतरी के तहत प्रीपेड टैरिफ को 20 से 25 फीसदी तक बढ़ाया है, वहीं, डेटा टॉप-अप प्लान को भी 20 से 21% तक बढ़ा दिया है।
एयरटेल की ओर से की गई बढ़ोतरी 26 नवंबर से लागू हो रही है । ग्राहकों को जो 79 रुपये का प्लान मिलता है वो अब शुक्रवार से 25 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 99 रुपये का मिलेगा । 149 रुपये वाले प्लान के लिए अब 179 रुपये खर्च करने होंगे 1,498 रुपये का प्लान लेने वालों को अब 1,799 रुपये में रिचार्ज करना होगा. वहीं, 2,498 रुपये का प्लान अब महंगा होकर 2,999 रुपये में बिकेगा ।