भाजपा को चुनावों के वक्त ही आते हैं राम – कृष्ण याद

प्रतिज्ञा पदयात्रा के तहत कांग्रेसी कर रहे ग्रामीण इलाको में नुक्क्ड़ सभाएं

मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने प्रतिज्ञा पदयात्रा के तहत गोवर्धन ब्लॉक के ग्राम भगौसा ,नगला धन्नू, छाता ब्लॉक के नगला झरैला, नरी अकबरपुर, सेहेतीया तिरवाया, सूरज, नरौली ,बरौली आदि गांवों में अपने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गांवों में प्रतिज्ञा पैदल यात्रा करते हुए नुक्कड़ सभा में कहा कि प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञाए न सिर्फ प्रदेश की जनता को राहत देने का काम करेंगी बल्कि इनसे प्रदेश के मजबूत भविष्य का रास्ता निकलेगा। चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि समृद्ध जनपद और समृद्ध उत्तर प्रदेश बनाने के काँग्रेस के महाअभियान में जुड़े हम आप सब के हितों के लिये लड़ेंगे और जीतेंगे।

गांव भगौसा में ब्लॉक अध्यक्ष यदुवीर सिंह ने चौधरी भगवान सिंह वर्मा का साफा बांधकर स्वागत किया। नगला धन्नू में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष भोला यादव ने कहा कि भाजपा को चुनावों के वक्त ही राम और कृष्ण याद आते हैं हिंदू और मुस्लिम याद आते हैं। नुक्कड़ सभा को ठाकुर नरेश पाल सिंह जसावत राहुल अरोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष यदुवीर सिंह ठाकुर वीरेंद्र सिंह डॉ. दीपक आर्य जिला प्रवक्ता विनोद चतुर्वेदी अनिल रजक लोकेश शर्मा चौधरी विजय कुमार ने संबोधित किया।