कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार का हार्ट अटैक से निधन

नई दिल्ली । कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता पुनीत राजकुमार के फैंस को शुक्रवार को उस समय झटका लग गया जब उन्हें अभिनेता के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिली। पुनीत राजकुमार को शुक्रवार के दिन हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद उन्हें आनन- फानन में बैंगलुरू के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कुछ देर तक पुनीत का इलाज चला जिसके बाद उन्होंने बैंगलुरू के विक्रम अस्पताल में अंतिम सांस ली।

शुक्रवार को पुनीत राजकुमार को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 46 वर्षीय एक्टर को बैंगलुरू के विक्रम अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में भर्ती करवाया गया। जहां उन्होंने कुछ देर चले इलाज के बाद दम तोड़ दिया। पुनीत राजकुमार के निधन से पूरी कन्नड़ से लेकर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री तक में शोक की लहर दौड़ गई हैं।