कांग्रेसियों ने हाथ में झाड़ू लेकर जिला अस्पताल में किया प्रदर्शन

मथुरा । प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर टिप्पणी किए जाने से आक्रोशित कांग्रेस जनो ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय में झाडू लगाकर विरोध प्रदर्शन किया ।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिह वर्मा एड, शहर अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा के सयुंक्त नेतृत्व में कांग्रेस जनो ने जिला चिकित्सालय परिसर मे सार्वजनिक रुप से झाडू लेकर सफाई की। विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल से उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गयी। इस दौरान जिला अध्यक्ष चौ भगवान सिंह वर्मा एड ने कहा कि योगी आदित्य नाथ ने प्रियका ग़ांधी पर टिप्पडी करते हुए कहा कि वह झाड़ू लगाने के लायक ही है उन का यह बयान महिला बिरोधी है दलित विरोधी है ,शर्मनाक है । उन्होंने घर की महिलाएं तथा दलित भाई बहिन ( सफाईकर्मी) जो कस्बों शहरों में रोज झाड़ू लगाते का अपमान किया है।

इस अवसर पर मदन मोहन शर्मा शहर अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान महिला विरोधी है, कांग्रेस इनका अपमान सहन नही करेगी।

प्रदेश सचिव उ प्र कांग्रेस कमेटी विनेश सनवाल वाल्मीकि ने कहा कि इस बयान के खिलाफ 1 घंटे जिला चिकित्सालय परिसर में कार्यकर्ताओं ने झाडू लेकर संदेश दिया कि कोई काम छोटा नही होता है। इस दौरान प्रमुख रुप से सर्व श्री मुकेश धनगर प्रदेश सचिव उ प्र कांग्रेस, भोला यादव प्रखर चतुर्वेदी बृजकिशोर गोस्वामी देवेद्र शर्मा दुष्यंत शर्मा पी. पी सिह अशोक शर्मा सिम्मी बेगम, विनोद आर्य अभिलाष सक्सैना मनोज शर्मा राजेद्र वशिष्ठ, दोलतराम गोला प्रकाश शर्मा मरजीना बेदम आदर्श शर्मा दिनेश जैन नीरज वाल्मीकि निखिल वाल्मीकि पंकज गुप्ता प्रदीप यादव वकील कुरैशी तीर्थ राज शर्मा पुनीत शर्मा नीतेश सक्सैना नीतेश अप्रतीम सक्सैना आदि के साथ अन्य कांग्रेस जन बडी संख्या मे मौजूद रहे ।