मंडी समिति में अव्यवस्था देख नगर मजिस्ट्रेट हुए नाराज

मथुरा । प्रशासन ने शुक्रवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान चलाया है। अभियान के दौरान प्रशासक/ नगर मजिस्ट्रेट जवाहर लाल ने निर्देश दिये कि लाल निशान लगाकर अतिक्रमण चिह्नित किया जाये। 45 मिनट के निरीक्षण से संतुष्ट नजर नहीं आए नगर मजिस्ट्रेट।
सिटी मैजिस्ट्रेट ने सड़क पर बैठे अस्थाई दुकानदारों और अतिक्रमण हटाने के लिए मंडी सचिव को कड़े निर्देश दिए। मंडी में सफाई व्यवस्था और पेयजल की उचित व्यवस्था न मिलने पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई गई। उन्होंने पेयजल की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। नगर मजिस्ट्रेट ने मंडी में आवश्यक सुधार के लिए जरूरी विकास कार्यों को लेकर मंडी सचिव से विचार विमर्श किया।

मंडी सचिव ने बताया कि दुकानदारों के बैठने के लिए पक्के चबुतरों का निर्माण होना जरूरी है । उनके जाने के बाद ही मंडी सचिव ने अस्थाई दुकानों के अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। मंडी के गेट पर बैठे करीब 10 अस्थाई दुकानदारों को हटाया।