तारक मेहता शो के ‘नट्टू काका’ का निधन

मुंबई । सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आने वाले नट्टू काका अब नहीं रहे । नट्टू काका का किरदार निभाने वाले एक्टर घनश्याम नायक का निधन हो गया है । वह पीछे कई महीनों से कैंसर से पीड़ित थे । कुछ महीने पहले उनके दो ऑपरेशन्स भी हो चुके थे । वह 77 साल के हैं । उम्र के कारण वह रोजाना शूटिंग पर नहीं जा पाते थे लेकिन वह अभी भी तारक मेहता की टीम का हिस्सा थे ।

नट्टू काका ने अपनी कॉमेडी से सभी को खूब हंसाया । शो में वे जेठालाल के असिस्टेंट का रोल प्ले किया करते थे और उनकी दुकान में काम करते थे । वे अपने फनी एक्सप्रेशन्स से सभी को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देते थे । बाघा संग भी उनकी बॉन्डिंग बेहद खास थी । शो में उनकी क्यूट स्माइल और इंग्लिश बोलने के लहेजे के सभी दीवाने थे ।

शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने घनश्याम नायक की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- हमारे प्यारे नट्टू काका @TMKOC_NTF हमारे साथ नहीं रहे. परम कृपालु परमेश्वर उन्हें अपने चरणो में स्थान दें और परम शांति दें । 🙏🏻 उनके परिवार को ये दुःख सहन करने की शक्ति दें । 🙏🏻 #नटुकाका हम आपको नहीं भूल सकते ।