बृंदावन मथुरा बरसाना गोवर्धन मांट मगोर्रा छाता कोतवाली प्रभारी सहित डेढ़ दर्जन के गैर जनपद तबादले

मथुरा । आगरा परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक नवीन अरोड़ा ने मथुरा एटा आगरा मैनपुरी में तैनात 5 दर्जन से अधिक पुलिस इंस्पेक्टर के तबादले किए हैं। ये तबादले तीन साल एक जिले में तैनाती का समय पूरा होने पर किये गए है। अकेले मथुरा जनपद से विभिन्न कोतवाली और थानों में तैनात 16 प्रभारी निरीक्षक बाहरी जनपदों के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मथुरा जनपद में तैनात शहर कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा का आगरा बरसाना थाना प्रभारी आजाद पाल सिंह फिरोजाबाद थाना प्रभारी मांट भीम सिंह जावला आगरा प्रभारी न्यायालय सुरक्षा रामपाल सिंह आगरा अपराध शाखा प्रभारी राकेश कुमार सिसोदिया मैनपुरी महिला थाना प्रभारी हेमलता फिरोजाबाद अपराध शाखा से धर्मेंद्र दहिया आगरा थाना प्रभारी गोवर्धन संजीव कुमार दुबे फिरोजाबाद थाना प्रभारी मगोर्रा रजित वर्मा मैनपुरी पुलिस लाइन से जगदंबा प्रसाद फिरोजाबाद डायल 112 से अजय कुमार सिंह मैनपुरी थाना प्रभारी छाता प्रदीप कुमार मैनपुरी स्वाट टीम प्रभारी रवि त्यागी फिरोजाबाद थाना प्रभारी वृंदावन विनोद कुमार आगरा थाना प्रभारी कोसी प्रमोद कुमार पवार आगरा वीआईपी सैल प्रभारी विनय भारद्वाज फिरोजाबाद स्थानांतरित हुए हैं।

वही आगरा में तैनात सुशील कुमार वर्मा रोहतास सिंह संजय कुमार त्यागी गीता सिंह सुभाष चंद्र यादव श्रीमती अलका ठाकुर शाह नजर अहमद अजय कौशल प्रदीप कुमार दिनेश कुमार सिंह अशोक कुमार दिनेश कुमार गौरव सब्बरवाल राजकमल मथुरा आएंगे। इनके अलावा मैनपुरी से रामशंकर फिरोजाबाद से जितेंद्र कुमार संध्या विनय कुमार मिश्रा अजय किशोर मथुरा स्थानांतरित हुए हैं।