प्रियंका के ब्राह्मण युवजन सभा की प्रदेश प्रवक्ता बनने से ख़ुशी की लहर

राया , (राजपथ मथुरा व्यूरो/मनोज वार्ष्णेय) । ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज दीक्षित द्वारा सोनई राया निवासी निवासी श्रीमती प्रियंका उपाध्याय को संगठन का प्रदेश प्रवक्ता बनाये जाने पर क्षेत्रीय लोगो ने हर्ष व्यक्त किया है ।

ज्ञात रहे श्रीमती उपाध्याय द्वारा कोरोना काल मे पिछले वर्ष अपने एसएमडी स्कूल में छात्र छात्राओं की तीन महीने की फीस माफ की थी और गरीब असहाय लोगो को राशन वितरित किया था । हर्ष व्यक्त करने बालो में व्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एड. नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनोज शर्मा पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा अरविंद शर्मा गोविंद राम चौबे विशाल पराशर पुनीत चौबे देवीचरन सारस्वत पवन सारस्वत मनोज शर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है।