मथुरा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी में बल्देव क्षेत्र के युवा नेता राहुल वैदिक को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया।
बलदेव क्षेत्र के गांव अवैरनी के रहने वाले युवा कार्यकर्ता राहुल वैदिक को भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्ववेदी द्वारा उत्तर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है जिससे कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने के बाद युवा कार्यकर्ता राहुल वैदिक ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है उसे वह बखूबी निभाएंगे और आने वाले चुनावों में संगठन से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़कर एक मजबूती प्रदान करेंगे और निश्चित रूप से 2022 में युवाओं को साथ लेकर 350+ सीटों के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।