मथुरा। मंगलवार को अलीगढ़ में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए मथुरा से हजारों की संख्या में लोग जाने वाले हैं।
भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के ब्रज क्षेत्र के संयोजक हेमंत गोयल खंदोली अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ लोगों को अलीगढ़ जाने के लिए जगह-जगह जाकर प्रेरित कर रहे हैं। भाजपा नेता हेमंत खंदोली का कहना है कि मथुरा से एक बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग कल 14 सितंबर को अपने-अपने वाहनों के अलावा पार्टी द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले वाहनों से अलीगढ़ जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए मथुरा के व्यापारी वर्ग में काफी उत्साह है।
ज्ञात रहे कि प्रधानमंत्री कल अलीगढ़ के लोधा क्षेत्र में डिफेंस कॉरिडोर के अलावा राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करेंगे ।