मनोज वार्ष्णेय
मथुरा। राया पुलिस ने लंबे समय से मिल रही शिकायतों के चलते कोयल गांव में छापामार कार्रवाई के दौरान जुआ खेलते 10 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके से कई हजार रुपए की नगदी जब्त की गई है।
प्रभारी निरीक्षक उत्तम चन्द पटेल के अनुसार कल मौके पर जुआ खेलते अनिल कुमार पुत्र भूपसिंह अशोक कुमार पुत्र रामस्वरूप बावी पुत्र देवीराम अवधेश उर्फ बंटी पुत्र देवीराम अशोक कुमार पुत्र रामकिशोर कन्हैया पुत्र रामचरन बसी मोहम्मद पुत्र स्व0 शिखावत अलीहसन पुत्र सब्बीर राजू पुत्र नूल मोहम्मद असगर पुत्र नन्हे नि. मौहल्ला सुल्तान गंज कस्बा को गिरफ्तार किया गया हैं।