सपा कार्यकर्ता बूथ पर वोट बढ़वाने में जुट जाए , भाजपा नेता हुए पार्टी में शामिल

मथुरा। समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी की बैठक वोट बढ़ाएंगे बूथ जिताएंगे की तैयारी को लेकर शनिवार को मुकुंद रिसोर्ट गोवर्धन चौराहा पर आहूत हुई जिसकी अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष डॉ अबरार हुसैन ने की। इस मौके पर डॉ अबरार हुसैन ने भाजपा नेता रवि अग्रवाल पुत्र जगदीश प्रसाद खोआ वाले को अन्य साथियों सहित समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ हुसैन ने कहा ने कहा कि हमको अपने-अपने बूथ पर ज्यादा से ज्यादा वोट बढ़वाने है जिससे 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है। महानगर कार्यकारिणी के लिए आवेदन लेने के दौरान अबरार हुसैन ने कहा महानगर कार्यकारिणी में सभी जाति धर्म और वर्ग के लोगों को समायोजित किया जाएगा महिलाओं युवाओं बुजुर्गों को सम्मान दिया जाएगा। समाजवादी पार्टी आने वाले समय में वार्ड और बूथ स्तर पर कार्यक्रम चलाएगी जल्द ही बूथ कमेटियों का गठन कर दिया जाएगा ।

बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सरदार सिंह पूर्व विधायक हुकुम चंद तिवारी ठाकुर कुशल पाल सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष तनवीर अहमद सुभाष पाल ठा.बृजेश सिंह पंडित तुलसीराम शर्मा अध्यक्ष चौधरी सईद कुरैशी सहित श्याम मुरारी चौहान प्रहलाद यादव समाजवादी लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष मुन्ना मलिक गुड्डू खान विभोर गौतम जागेश्वर यादव साधना शर्मा साहुन खान अनिल अग्रवाल मुस्कान चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन महानगर महासचिव रवि यादव ने किया।