भाजपा युवा मोर्चा के जयन्त पाल बने जिला मंत्री

मथुरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति की शुरुआत करने वाले भाजयुमो के जिला पदाधिकारी रहे जयन्त पाल को भाजपा युवा मोर्चा का जिला मंत्री महानगर नियुक्त किया गया है । जयन्त पाल की नियुक्ति से ज़िले के युवाओं में भारी उत्साह है । जिला मंत्री बनने पर जयन्त पाल ने कहा की जिला अध्यक्ष भाजपा महानगर विनोद अग्रवाल व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा महानगर यज्ञदत्त कौशिक ने जो ज़िम्मेदारी मुझे प्रदान की है उसका पूरी कर्तव्यनिष्ठा से पालन किया जायेगा।

जयन्त पाल की नियुक्ति पर उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन पूर्व सांसद चौ. तेजवीर सिंह संजय गोविल के.के.गौतम (पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो उ.प्र ) युवा नेता अखिल चौधरी मेरुकांत पांडे अरूण ठाकुर मृदुल अग्रवाल नरेश पाल आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।